बाल समागम से निखरती है प्रतिभा

गढ़वा : सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत रामासाहू विद्यालय के मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय जिल

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 08:51 PM (IST)
बाल समागम से निखरती है प्रतिभा

गढ़वा : सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत रामासाहू विद्यालय के मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय बाल समागम कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, आरडीडीई पलामू खगेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार व जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिप अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित स्कूलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। साथ ही बच्चों के बीच प्रतिस्पद्र्धा का माहौल विकसित होता है।

उन्होंने बाल समागम कार्यक्रम के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को बधाई दी। वहीं पलामू के आरडीडीई खगेंद्र कुमार ने कहा कि बाल समागम के आयोजन का मुख्य मकसद छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा निखारना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को खोजकर उन्हें सम्मानित करने का मौका मिलता है। सीमित संसाधन के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बेहतर कर रहे हैं। आरडीडीई ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में संसाधनों का अभाव है। इसके चलते सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरकर सामने नहीं आती। जिलास्तर पर आयोजित इस दो दिवसीय बाल समागम प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखाने का अवसर मिला है। आरडीडीई ने कहा कि पूरा संशाधन मिले तो कोई भी मंजिल को प्राप्त कर सकता है। लेकिन कठिनाइयों के बावजूद मंजिल को छू लें तो सही मायने में इसे ही उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने कहा कि अभिभावक सरकारी स्कूल में सिर्फ मिड डे मिल अच्छा मिले, साथ ही विद्यालय का अच्छा भवन हो, इन्हीं बातों पर ध्यान देते हैं। विद्यालय में इनके बच्चों को कैसी शिक्षा दी जा रही है, इसकी फिक्र उन्हें नहीं रहती। शिक्षा से ही देश मजबूत व समृद्ध होता है।

उन्होंने कहा कि यह दुखद बात है कि सरकारी विद्यालय के वर्ग एक से आठ तक के बच्चों को वर्णमाला की जानकारी नहीं रहती है। इसके लिए सिर्फ शिक्षक ही नहीं, बल्कि बच्चों के अभिभावक भी जिम्मेवार हैं। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार, एडीपीओ अंबुजा पांडेय, लेखा पदाधिकारी अनिल कुमार दुबे, सहायक अभियंता विनय कुमार, बीपीओ पूनमश्री, संतोष दुबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी