टेंपो पलटने से चार घायल

केतार : थाना क्षेत्र में सोमवार को खरौधी से केतार आने के क्रम में दोपहर तीन बजे मोचगंवा मोड़ पर एक ट

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 10:53 PM (IST)
टेंपो पलटने से चार घायल

केतार : थाना क्षेत्र में सोमवार को खरौधी से केतार आने के क्रम में दोपहर तीन बजे मोचगंवा मोड़ पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को केतार स्थित प्राईवेट क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में अरंगी निवासी इमारान अंसारी, कबूतरी देवी, शांति देवी, विकास कुमार कुशवाहा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उक्त टेंपो डूबका गांव निवासी रमेश कुशवाहा का बताया जाता है। यात्रियों ने बताया कि टेंपो चालक ब्रजेश कुशवाह तथा मेरौनी निवासी यात्री चितरंजन कुमार पाठक टेंपो चलाने को लेकर आपस में खींचातान करने लगे। इसी दौरान चितरंजन पाठक टेंपो चलाने लगा और टेंपो को चार बार पलट दिया। टेंपो पर आठ यात्री सवार थे। घटना की सूचना भवनाथपुर थाना को दे दी गई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंच सकी थी।

chat bot
आपका साथी