भाजपा का परचम लहराने का लें संकल्प : रामसेवक

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 10:38 PM (IST)
भाजपा का परचम लहराने का लें संकल्प : रामसेवक

संसू, नगर उंटारी, गढ़वा : जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां विकास अलग तरह का दिखाई देता है। क्षेत्र व झारखंड राज्य की खुशहाली और विकास के लिए इस बार भाजपा की सरकार बनाएं। आपका प्रत्याशी कमल फूल छाप है जो पूरे देश में छाया है। आज संकल्प लें कि भवाथपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में आने वाले चुनाव में भाजपा का परचम लहराएंगे। आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है।

यह बातें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने स्थानीय रेलवे ग्राउंड में आयोजित भाजपा के भवनाथपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में तो भाजपा की सरकार आप ने बना दी, अब बारी राज्य में सरकार बनाने की है। आपने सांसद बनाया तो विधायक भी भाजपा का ही बनाएं, ताकि क्षेत्र का चौतरफा विकास हो और किसानों की हालात सुधरे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले चुनाव में आप जिस बूथ पर कमजोर थे, उस बूथ पर अभी से ही सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता लग जाये। जिस बूथ पर दस पंद्रह कार्यकर्ता रहेंगे। उस बूथ पर चुनाव में जीत निश्चित है। कार्यकर्ता सिर्फ अपने बूथ पर जिताएं, दूसरे बूथ का ख्याल न रखें, जीत निश्चित है।

उन्होंने कहा कि यहां खेत सूखे हैं, पानी के लिए किसान तड़प रहे है। फिर सूखा क्षेत्र घोषित नहीं हुआ। सांसद बीडी राम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि इस बार भाजपा का विधायक बनायेंगे। जिसके पास इतने ज्यादा कार्यकर्ता है वह पार्टी चुनाव कैसे हार सकती है। चुनाव मतभेद के कारण हारते हैं। जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही व विधायक अनंत प्रताप देव ने नवजवानों के साथ साथ पूरे क्षेत्र को छलने का काम किया है।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया चौबे ने कहा कि देश की सत्ता आपने बदल दिया है अब राज्य की सत्ता बदलने की बारी आई है। शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि भाजपा पारिवारिक अवधारणा पर आधारित पार्टी है। भाजपा के पास निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता हैं। इस बार भाजपा की जीत निश्चित है।

chat bot
आपका साथी