दो दर्जन लोग हुए झामुमो में शामिल

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 10:23 PM (IST)
दो दर्जन लोग हुए झामुमो में शामिल

गढ़वा : सदर प्रखंड के उड़सुगी में झामुमो द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दो दर्जन लोगों ने झामुमो एवं पार्टी के केंद्रीय सचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों को प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद ने माल पहनाकर स्वागत किया।

झामुमो में शामिल होने वालों में ओम प्रकाश केसरी, विनोद कुमार गुप्ता, फुलमनिया देवी, सुकनी देवी, चनामली देवी, सुवचनी देवी, शिव कुमारी देवी, जावित्रि देवी, सविता देवी, समुद्री कुंवर, सुबचनी देवी, शिव कुमारी देवी, अनिता देवी, राजकुंवरी देवी आदि के नाम शामिल हैं। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष परेश तिवारी, रामचंद्र गुप्ता, कारी खुर्शीद, राजन उरांव, कमालुदीन खां, मुख्तार अंसारी, सद्दाम अंसारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी