सड़क दुर्घटना में तीन घायल
गढ़वा : गढ़वा-चिनियां मुख्य पथ में बुधवार को पूर्वाह्न 9 बजे गेरुआसोती के समीप टेंपो पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बिलैतीखैर निवासी मुंशी चौधरी, महेंद्र राम तथा नवादाग निवासी राकेश कुमार रवि शामिल हैं। घायलों के अनुसार वे लोग बिलैतीखैर से गढ़वा आ रहे थे। इसी क्रम में टेंपो के नीचे जानवर आ गया। चालक ने संतुलन खो दिया और टेंपो पलट गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में कराया गया।