सड़क हादसे में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत

हंसडीहा एनएच 133 पर हंसडीहा बाजार में बीते बुधवार को बस की चपेट में आकर घायल बाबूराम मुर्मू की मौत गुरुवार की देर रात देवघर में ईलाज के क्रम में हो गई। ज्ञात हो कि बुधवार को हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक के समीप देवघर जा रही एक यात्री बस की चपेट में आने से हंसडीहा थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव निवासी बाबूराम मुर्मू (30) गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल युवक को ईलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 05:52 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत

हंसडीहा : एनएच 133 पर हंसडीहा बाजार में बीते बुधवार को बस की चपेट में आकर घायल बाबूराम मुर्मू की मौत गुरुवार की देर रात देवघर में ईलाज के क्रम में हो गई। ज्ञात हो कि बुधवार को हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक के समीप देवघर जा रही एक यात्री बस की चपेट में आने से हंसडीहा थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव निवासी बाबूराम मुर्मू (30) गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल युवक को ईलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देवघर रेफर कर दिया था। देवघर सदर अस्पताल में गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। हंसडीहा पुलिस ने आशीर्वाद कम्पनी के अज्ञात बस पर मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी