1.12 लाख कावंरियों ने किया जलाभिषेक

सावन मेला महोत्सव के 24 वें दिन शुक्रवार को मौसम में गर्मी के बाद भी देर शाम तक करीब 112678 कावंरियों ने बाबा का दर्शन कर जलार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 06:35 AM (IST)
1.12 लाख कावंरियों ने किया जलाभिषेक
1.12 लाख कावंरियों ने किया जलाभिषेक

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ : सावन मेला महोत्सव के 24 वें दिन शुक्रवार को मौसम में गर्मी के बाद भी देर शाम तक करीब 1,12,678 कावंरियों ने बाबा का दर्शन कर जलार्पण किया। जिसमें सामान्य रूप से 92,268 ने सामान्य रूप से दर्शन किया। वहीं जलार्पण काउंटर के माध्यम से 20410 कावंरियों ने जल अíपत किया। इसके अलावा 4073 कांवरियों ने शीघ्र दर्शनम का कूपन कटाकर पूजा की। मंदिर में सुबह से कावंरियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दोपहर दस बजे के बाद जैसे ही धूप निकलना शुरू हुई, भीड़ कम होने लगी। लेकिन दोपहर बाद अचानक भीड़ की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

chat bot
आपका साथी