अंगूठा का निशान नहीं मिलने से विधवा को नहीं मिल रहा अनाज

चिकनियां जामा प्रखंड के तपसी गांव में चार महीने से 70 वर्षीया विधवा को अनाज नहीं मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय और डीलर के घर का चक्कर काटकर विधवा थक चुकी है। पीड़िता चांद मुनी देवी ने बताया कि पोश मशीन में अंगूठा नहीं लेने के कारण अनाज नहीं दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:37 AM (IST)
अंगूठा का निशान नहीं मिलने से विधवा को नहीं मिल रहा अनाज
अंगूठा का निशान नहीं मिलने से विधवा को नहीं मिल रहा अनाज

चिकनियां : जामा प्रखंड के तपसी गांव में चार महीने से 70 वर्षीया विधवा को अनाज नहीं मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय और डीलर के घर का चक्कर काटकर विधवा थक चुकी है। पीड़िता चांद मुनी देवी ने बताया कि पोश मशीन में अंगूठा नहीं लेने के कारण अनाज नहीं दिया जाता है। डीलर का कहना है कि प्रखंड आपूíत पदाधिकारी द्वारा उसे अनाज देने से मना किया गया है। पीड़िता के परिवार में दो सदस्य हैं। पोश मशीन में फींगर प्रिट मैच नहीं करने पर अपवाद रजिस्टर से अनाज देने का प्रावधान है लेकिन किस परिस्थिति में वृद्ध विधवा को अनाज नहीं मिल रहा है यह जांच का विषय है। जामा प्रखंड में इस तरह की कितनी ही शिकायतें पूर्व में भी मिलती रही है। बीते दो माह पूर्व एक पहाड़िया को ऐसे ही अनाज नहीं मिलने से आíथक तंगी से उसकी मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी