मतदान आपका अधिकार, जरूर करें मतदान

दुमका मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने व मतदान का फीसद बढ़ाने के लिए मंगलवार को इंडोर स्टेडियम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 05:57 PM (IST)
मतदान आपका अधिकार, जरूर करें मतदान
मतदान आपका अधिकार, जरूर करें मतदान

दुमका : मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने व मतदान का फीसद बढ़ाने के लिए मंगलवार को इंडोर स्टेडियम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला-पुरुष, नवयुवक व नवयुवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त वरुण रंजन ने विभिन्न रंगोली का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि सभी की कला की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय को चुनना बहुत ही कठिन है। लेकिन इस प्रतियोगिता मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। इस लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जागरूक होना होगा। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दम दिखाओ दुमका चलो मतदान करें, चलो देश बदलें अभियान भी चलाया जा रहा है। रंगोली के माध्यम से भी इस अभियान को दर्शाने का प्रयास किया है। मतदान आप सभी का अधिकार है। अपने अधिकार को समझे एवं मतदान केंद्र के दिन मतदान के लिए अवश्य जाएं। आपके मतदान से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। आपके वोट से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और मतदान हमारा अधिकार है लेकिन कई बार लोग मतदान के दिन को अवकाश समझ लेते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक होने एवं जागरूक करने की जरूरत है। आप सभी हमारे ब्रांड अंबेसडर हैं। लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को मतदान किया जाना है। जिले में कम से कम 85 फीसद हो। आस-पास के लोगों को जागरूक करें। घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें। वोट से देश को मजबूत करें, देश को सशक्त करें। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन मांट अकादमी के लीजेंडरी ग‌र्ल्स ग्रुप को प्रथम, हॉली चाइल्ड स्कूल के बच्चियों को द्वितीय तथा प्रेरणा शाखा की महिलाओं द्वारा निíमत रंगोली को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में कुल आठ स्कूल की टीम ने भाग लिया था। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी श्वेता भारती, प्रभारी पदाधिकारी विनय मनीष लकड़ा, व चंद्रशेखर पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी