वाहन जांच कारण लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

दुमका परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को लेकर आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हंसडीहा निवासी पंकज जायसवाल मुकेश विनोद ने कहा कि जांच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे आमजन को तकलीफ न पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:46 PM (IST)
वाहन जांच कारण लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
वाहन जांच कारण लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

जागरण संवाददाता, दुमका : परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को लेकर आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हंसडीहा निवासी पंकज जायसवाल, मुकेश, विनोद ने कहा कि जांच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे आमजन को तकलीफ न पहुंचे। बताया कि जांच के दौरान ट्रकों की लंबी कतार लगने के कारण छोटे वाहन भी इसमें फंस जा रहे हैं। स्कूल व बाइक चालकों को भी पास नहीं मिल पा रहा। हालत जब बद से बदतर हो जाती है तब पुलिस प्रशासन सक्रिय होता है। मांग किया कि जब इस तरह का अभियान चलाना होता है तो पहले से ही ऐसे किसी भी संभावित समस्या से निपटने की तैयारी कर लेनी चाहिए। कहा कि अगर जल्द ही जाम की समस्या से निजात नहीं मिला तो हमलोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कार्रवाई से बचने के लिए रात में निकल रहे हैं ट्रक

प्रशासन द्वारा ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने के फरमान पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। बारापलासी अस्थायी चेक पोस्ट के कर्मियों को चकमा देकर भाग रहे एक ओवरलोड ट्रक को हंसडीहा पुलिस ने पकड़ा। रात में चेकपोस्ट पर जांच बंद होने के कारण जो भी ट्रक हंसडीहा तक आ रहे हैं वो सीधे बिहार की तरफ न जाकर हंसडीहा गोलचक्कर से गोड्डा या देवघर की तरफ मुड़कर वैकल्पिक मार्ग से बिहार जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी