बेहतर प्रदर्शन करने पर ही खिलाड़ी जाएंगे बाहर

दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बुधवार को कहा कि व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Dec 2017 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 27 Dec 2017 06:39 PM (IST)
बेहतर प्रदर्शन करने पर ही खिलाड़ी जाएंगे बाहर
बेहतर प्रदर्शन करने पर ही खिलाड़ी जाएंगे बाहर

दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बुधवार को कहा कि विवि का कोई भी खिलाड़ी तभी बाहर खेलने के लिए जाएगा जब वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। पिछले कई वर्षों से देखा जा रहा कि खिलाड़ी बिना किसी तैयारी व पूर्व अभ्यास के चले जाते हैं और विश्वविद्यालय का नाम धूमिल करते हैं। जब तक अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में कुछ अच्छे खेल का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा तबतक उन्हें बाहर प्रतियोगिता में भाग लेने की इजाजत नहीं मिलेगी।

कई दिन पूर्व क्रिकेट की टीम भुनेश्वर खेलने के लिए नहीं ले जाने पर विवि परिसर में ही धरना पर बैठे और विवि प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। क्रिकेट टीम का कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं था न ही पूर्व में कोई अभ्यास किया था। ऐसे में मैच खेलने के लिए बाहर जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

chat bot
आपका साथी