हंसडीहा में हत्यारोपी महिला सहित दो गिरफ्तार

हंसडीहा हंसडीहा थानाक्षेत्र के हत्या सहित दो अलग-अलग मामले में फरार चल रही महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 07:46 PM (IST)
हंसडीहा में हत्यारोपी महिला सहित दो गिरफ्तार
हंसडीहा में हत्यारोपी महिला सहित दो गिरफ्तार

हंसडीहा : हंसडीहा थानाक्षेत्र के हत्या सहित दो अलग-अलग मामले में फरार चल रही महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के शिल्फर गांव में 20 अक्टूबर को कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट हो गई थी। जिसमें घायल विजय हांसदा की दो दिन बाद इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक विजय हांसदा के परिजनों ने विपक्ष के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। जिसमें सोमलाल हांसदा सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। जबकि सोमलाल कि पत्नी आरती देवी फरार चल रही थी। दूसरा मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव में मनेजर यादव ने गांव के ही कुछ लोगों के साथ मारपीट किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित युवक फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार आजाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दोनों की गिरफ्तारी की गई।

chat bot
आपका साथी