पटाखा फटने से दो डान बास्को के दो छात्र जख्मी

दुमका : आग लगाने के दौरान पटाखा फट जाने के कारण शुक्रवार को डान बास्को स्कूल के दो छात्र जख्मी हो गए। देर शाम दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:22 PM (IST)
पटाखा फटने से दो डान बास्को के दो छात्र जख्मी
पटाखा फटने से दो डान बास्को के दो छात्र जख्मी

दुमका : आग लगाने के दौरान पटाखा फट जाने के कारण शुक्रवार को डान बास्को स्कूल के दो छात्र जख्मी हो गए। देर शाम दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को छुट्टी दे दी और दूसरे को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पाकुड़ का गोलक मरांडी और भुरकुंडा का गौरव कुमार स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं। शाम को दोनों बच्चे दीपावली पर बचा हुआ पटाखा जलाने का प्रयास कर रहे थे। आग लगते ही पटाखा दग गया और दोनों को बचने का मौका नहीं मिला। स्कूल प्रबंधन की ओर से दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां गोलक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया और गौरव को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी