आदिवासियों को आत्ममंथन करने की जरूरत

चिकनियां : जामा प्रखंड के माहरो सरसाबाद चौक में रविवार मे जिला आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष हाबिल मु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:09 PM (IST)
आदिवासियों को आत्ममंथन करने की जरूरत
आदिवासियों को आत्ममंथन करने की जरूरत

चिकनियां : जामा प्रखंड के माहरो सरसाबाद चौक में रविवार मे जिला आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष हाबिल मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी व उपाध्यक्ष संजय सबेसटिन मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास से शुरु हुए विषय पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने फोकस किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों के हित में कांग्रेस सरकार एक से बढ़कर एक कार्य किए हैं। आदिवासियों को समझाने एवं आत्ममंथन करने की जरूरत है। वहीं जिलाध्यक्ष ने राज्य में 5 वीं अनुसूची एवं पेसा कानून 1996 पर चर्चा करते हुए विस्तार से बताया। वनाधिकार कानून पर सुनील हेंब्रम प्रखंड अध्यक्ष सरैयाहाट ने कहा कि 2006 का वनाधिकार कानून आज तक राज्य मे सही रूप से लागू नहीं किया गया है। जिला उपाध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने कहा कि वर्तमान सरकार खोखले दावे कर रही हैं और योजनाओं का नाम बदल रही हैं।

इस मौके पर डॉ. ई बी टुडू, देवीलाल हेंब्रम, नंदू हेंब्रम, प्रकाश सोरेन, परतास सोरेन, रामदेव मुर्मू, अल्फ्रेड हांसदा, प्रधान हांसदा, सोमाय किस्कू, गेगेस मुर्मू, संजय मुर्मू, आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी