मुख्यमंत्री जनसंवाद की समस्या का समाधान प्राथमिकता

दुमका उपायुक्त राजेश्वरी बी ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में लंबित मामले को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। और कहा कि लंबित मामलों का समय से निष्पादन होने पर लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बना रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 06:40 AM (IST)
मुख्यमंत्री जनसंवाद की समस्या का समाधान प्राथमिकता
मुख्यमंत्री जनसंवाद की समस्या का समाधान प्राथमिकता

दुमका : उपायुक्त राजेश्वरी बी ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में लंबित मामले को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। और कहा कि लंबित मामलों का समय से निष्पादन होने पर लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बना रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधिसम्मत हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करे। लोगों को भी मुख्यमंत्री जनसंवाद के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। वैसे लोगों को मुख्यमंत्री जनसंवाद के बारे में जागरूक करें ताकि सभी लोग घर बैठे 181 पर सम्पर्क कर अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज करा सकें। ताकि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं का निष्पादन कर सके। इस अवसर पर प्रशिक्षुक आइएएस, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी