खुद को ठगा महसूस कर रही जनता: लुईस

झारखंड सरकार की विफलता एवं आगामी उपचुनाव में जीत को लेकर सोमवार को पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दलाही एवं सांपचाला पंचायत के महतोडीह गांव का दौरा किया। इस दौरान दलाही में पार्टी कार्यालय एवं महतोडीह में पार्टी कार्यकर्ता सह ग्रामीणों के साथ मिलकर आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा की। स्थानीय लोगों से स्थानीय समस्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही झारखंड सरकार की विफलता को लेकर कहा कि झारखंड सरकार गठन के बाद से ही निष्क्रिय है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 05:11 AM (IST)
खुद को ठगा महसूस कर रही जनता: लुईस
खुद को ठगा महसूस कर रही जनता: लुईस

संवाद सूत्र, मसलिया: झारखंड सरकार की विफलता एवं आगामी उपचुनाव में जीत को लेकर सोमवार को पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दलाही एवं सांपचाला पंचायत के महतोडीह गांव का दौरा किया। इस दौरान दलाही में पार्टी कार्यालय एवं महतोडीह में पार्टी कार्यकर्ता सह ग्रामीणों के साथ मिलकर आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा की। स्थानीय लोगों से स्थानीय समस्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही झारखंड सरकार की विफलता को लेकर कहा कि झारखंड सरकार गठन के बाद से ही निष्क्रिय है। कोरोना महामारी को लेकर सरकार चितित नहीं है। जिसके चलते पूरे झारखंड में कोरोना अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड सरकार ने चुनाव से पूर्व मतदाता से किए गए वादे को भूला दिया है। जिससे मतदाता अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर गौरीशंकर यादव, देबू मरांडी, मदन साहा, भुवनेश्वर टुडू, नित्यानंद यादव, हराधन ठाकुर, कृष्णा भगत, बेबी देवी सहित अनेक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी