जन समस्याओं के निदान के लिए की गई चर्चा

दुमका : गोपीकांदर में सड़क, पानी, बिजली, पीएम आवास आदि जन समस्याओं के निदान को लेकर रविवार को मांझी बाबाओं की अध्यक्षता में नमोडीह गांव के चेडे डुगरी मैदान में नमोडीह, दुंदवा, खरनी व अरीचुआं आदि गांव के ग्रामीणों ने बैठककर जन समस्याओं पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:42 PM (IST)
जन समस्याओं के निदान के लिए की गई चर्चा
जन समस्याओं के निदान के लिए की गई चर्चा

दुमका : गोपीकांदर में सड़क, पानी, बिजली, पीएम आवास आदि जन समस्याओं के निदान को लेकर रविवार को मांझी बाबाओं की अध्यक्षता में नमोडीह गांव के चेडे डुगरी मैदान में नमोडीह, दुंदवा, खरनी व अरीचुआं आदि गांव के ग्रामीणों ने बैठककर जन समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में विकास बहुत धीमा है। विकास के नाम पर सभी राजनीतिक पाíटयां वोट लेती और मांगती हैं लेकिन इन गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान कोई नहीं करता है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए एक सामाजिक संगठन का गठन कर उसका नाम सिदो-कान्हु मुर्मू सामाजिक एकता मंच दिया। जिसमें अध्यक्ष भगवान मुर्मू, सचिव अर्नेस्ट हांसदा, कोषाध्यक्ष दुर्गा देहरी को सर्व सम्मति से चुना गया। साथ ही योगेश किस्कू, जोसफ मुर्मू, अल्बेनुस सोरेन, लुबिन हांसदा, एसमाइल हेंब्रम, जेम्सवाट मरांडी, बोनेश्वर मुर्मू, अकलू रॉय, जर्मन मुर्मू, सुधीर देहरी, चूड़का हांसदा, रोबिन किस्कू, महेश्वरी मुर्मू, सवित्री मरियन, भागमती सोरेन, सुंदरी हेंब्रम, सुहागनी टुडू, बाहामुनि हेंब्रम, बाले मरांडी को सदस्य चुना गया। बैठक में काफी संख्या में महिला और पुरूष शामिल हुए थे।

chat bot
आपका साथी