विधायक निधि से मिली पुस्तक दो वर्ष से बोरे में बंद

रामगढ़ : विद्यालय में लाइब्रेरी स्थापित कर बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए जामा विधानसभा के विधायक सीता सोरेन की निधि से वर्ष 2017 में प्रखंड के 99 मध्य विद्यालय में पुस्तक प्रदान की गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:32 PM (IST)
विधायक निधि से मिली पुस्तक दो वर्ष से बोरे में बंद
विधायक निधि से मिली पुस्तक दो वर्ष से बोरे में बंद

रामगढ़ : विद्यालय में लाइब्रेरी स्थापित कर बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए जामा विधानसभा के विधायक सीता सोरेन की निधि से वर्ष 2017 में प्रखंड के 99 मध्य विद्यालय में पुस्तक प्रदान की गई हैं। लगभग दो वर्ष बीतने के बाद भी आजतक अधिकांश विद्यालय में पुस्तक बोरा में ही बंद है। जिसके कारण विधायक निधि द्वारा दी गई इतनी बड़ी राशि का उपयोग नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार 30 मई 2017 को रामगढ़ प्रखंड के 99 मध्य विद्यालय में विधायक निधि द्वारा पांच बोरा पुस्तक दी गई। प्रभात प्रकाशन की इस पुस्तक में कुल 223 किताब समेत 472 पीस किताब थी। किताबों की कुल लागत 1,11,120 रुपया है। जिसमें से प्रकाशक द्वारा 11120 रुपया छूट दी गई है। इस प्रकार प्रखंड के 99 मध्य विद्यालयों में 99 लाख रुपये की लागत से पुस्तक दी गई। सरकार की विधायक निधि द्वारा सभी मध्य विद्यालय में पुस्तक दिलाने के पीछे मुख्य उदद्ेश्य ग्रामीण क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना कराकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ज्ञानवर्धन जानकारी हासिल करने का मौका देना है। लेकिन प्रखंड के अधिकांश विद्यालय में पुस्तकालय स्थापित नहीं की गई है। अधिकांश विद्यालय में पुस्तक बोरा में ही बंद पड़ी हुई है। वहीं कुछ विद्यालय के शिक्षक पुस्तक को अपने घर पर रखवा लिया है। कुछ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इस पुस्तक का बंदरबांट भी किया गया है। हालांकि शिक्षा विभाग की मानें तो सभी विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना कर पुस्तक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है लेकिन इसकी जमीनी सच्चाई कुछ और ही है। विधायक द्वारा सभी विद्यालय में पुस्तक तो दे दिया गया लेकिन उनके स्तर से इतने दिन बाद भी अभी तक पुस्तक की कोई खोज खबर नहीं ली गई कि आखिर विद्यालय में पुस्तक का क्या उपयोग हो रहा है। लगभग दो वर्ष बाद भी सभी विद्यालय में पुस्तक बोरा में ही बंद है।

chat bot
आपका साथी