शिकारीपाड़ा में किशोरी की हत्या, किरोसिन डाल जलाई लाश

संवाद सहयोगी शिकारीपाड़ा (दुमका) शिकारीपाड़ा के कजलादाहा गांव में शनिवार की रात कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:44 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:44 AM (IST)
शिकारीपाड़ा में किशोरी की हत्या, किरोसिन डाल जलाई लाश
शिकारीपाड़ा में किशोरी की हत्या, किरोसिन डाल जलाई लाश

संवाद सहयोगी, शिकारीपाड़ा (दुमका): शिकारीपाड़ा के कजलादाहा गांव में शनिवार की रात किशोरी की हत्या कर दी गई। हत्यारे इस कदर बेरहम है कि केरोसिन डाल कर शव को जला भी दिया। हत्या के दौरान किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया ताकि वह शोर नहीं मचा सके। रविवार की सुबह घर की तरफ जाने वाली गली से किशोरी का अधजला शव बरामद किया गया। हत्या का सुराग पाने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते का सहारा लिया। कुत्ता सिर्फ घर के आंगन तक गया। पुलिस को आशंका है कि किसी करीबी ने ही किशोरी को मारा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजन को शव सौंप दिया। किशोरी की माता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया। किशोरी के पिता की दस साल पहले मौत हो चुकी है। घर में विधवा मां और एक भाई रहता है। भाई अक्सर घर से बाहर ही रहता है। घटना की रात किशोरी घर के आंगन में खाट पर और मां जमीन पर सो रही थी। रात को हत्यारे घर में दाखिल हुए। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर बगल की गली में ले गए। मारने के बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी। रोशनी होने पर मां ने आकर देखा तो किशोरी जल रही थी। रात को ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। रविवार की सुबह थाना प्रभारी सुशील कुमार गए। मां ने पुलिस को बताया कि रात को क्या हुआ, पता नहीं है। रोशनी होने पर गली में आकर देखा तो बेटी जल रही थी। डीएसपी विजय कुमार खोजी कुत्ता के साथ गए। कुत्ता घर के अंदर आंगन में जाकर रूक गया। आंगन में भी किरोसिन गिरा होने का प्रमाण मिला है। माता ने जिस तरह से बयान दिया है, उससे पुलिस को कई तरह के शक हैं। --------------- प्रारंभिक अनुसंधान में ऐसा लगता है कि परिवार के लोग ही इसमें शामिल है। दुष्कर्म से भी इनकार नहीं किया जा सकता। किशोरी को खाट में उठाकर गली में लाया गया। मारने के बाद शव को जलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच सामने आ जाएगा। विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, दुमका

chat bot
आपका साथी