छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन में उकेरी कला

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड स्थित बाल भारती आवासीय विद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:25 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:25 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन में उकेरी कला
छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन में उकेरी कला

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड स्थित बाल भारती आवासीय विद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या देविका बनर्जी के नेतृत्व में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का अधिकार एवं स्वच्छता विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव संजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि एक स्वच्छ तन में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का वास होता है। स्वच्छ रहकर हम कई प्रकार की बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं एवं स्वच्छ व स्वस्थ रहकर ही हम विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। संजीव कुमार ने इस अवसर पर बिरसा मुंडा की महानता एवं झारखंड सरकार की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और झारखंड राज्य के निर्माण से लेकर इसके 18 साल तक के बीच प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर चित्रांकन, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य देविका बनर्जी, उप प्राचार्य कुणाल पराशर, शिक्षक अमित कुमार, आलोक घोष, प्रीतम रंजन, संतोष दे, एंथोनी मुर्मू, जयदेव मिश्र, दीपक शर्मा, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार ¨सह, रंजय सिन्हा, लीना शर्मा, क्रिस्टीना, वीणा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी