लोकतंत्र मजबूत करो, सबसे पहले वोट दो

दलाही मसलिया प्रखंड के मध्य विद्यालय गम्हरिया व मध्य विद्यालय गोलबंधा में शनिवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में नारे लगाते हुए बच्चे बसमत्ता बैंक चौक तक आए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 06:15 AM (IST)
लोकतंत्र मजबूत करो, सबसे पहले वोट दो
लोकतंत्र मजबूत करो, सबसे पहले वोट दो

दलाही : मसलिया प्रखंड के मध्य विद्यालय गम्हरिया व मध्य विद्यालय गोलबंधा में शनिवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में नारे लगाते हुए बच्चे बसमत्ता बैंक चौक तक आए। रैली में शामिल बच्चे सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, पहले मतदान बाद जलपान, मतदान हमारा अधिकार है, लोकतंत्र को मजबूत करो, वोट दो वोट दो आदि नारे लगा रहे थे। रैली में प्राचार्य देवीसन सोरेन, उज्ज्वल कुमार ठाकुर शिक्षक लखन पंडित, अखिलेश्वर मुर्मू, आशीष हेंब्रम, संतोष दे, दुलाल राय, बीएलओ प्रदीप थानदार, छात्र प्रीति कुमारी, संजय कुमार सिंह समेत पूरा विद्यालय परिवार शामिल था।

chat bot
आपका साथी