छह करोड़ से विकसित होगा सिलांदा नर्सरी फॉर्म

्रजामा जामा के 25 एकड़ भूभाग पर फैले प्रोजनी नर्सरी सिलान्दा को करीब छह करोड़ से विकसित किया जाएगा। यहां पर एक माडल नर्सरी केंद्र भी बनेगा। सरकार के बाद अब कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इसको लेकर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। शुक्रवार को जिले के आलाधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने नर्सरी का निरीक्षण किया। प्रभारी उपायुक्त शेखर जमुआर के अलावा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मॉडल नर्सरी बनाने पर अपनी सहमति प्रदान कर किया है। उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि इस फार्म को विकसित करने के लिए व एक मॉडल नर्सरी केंद्र तैयार करने के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:19 AM (IST)
छह करोड़ से विकसित होगा सिलांदा नर्सरी फॉर्म
छह करोड़ से विकसित होगा सिलांदा नर्सरी फॉर्म

संवाद सहयोगी, जामा :

जामा के 25 एकड़ भूभाग पर फैले प्रोजनी नर्सरी सिलान्दा को करीब छह करोड़ से विकसित किया जाएगा। यहां पर एक माडल नर्सरी केंद्र भी बनेगा। सरकार के बाद अब कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इसको लेकर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

शुक्रवार को जिले के आलाधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने नर्सरी का निरीक्षण किया। प्रभारी उपायुक्त शेखर जमुआर के अलावा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मॉडल नर्सरी बनाने पर अपनी सहमति प्रदान कर किया है। उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि इस फार्म को विकसित करने के लिए व एक मॉडल नर्सरी केंद्र तैयार करने के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से सहमति मिलने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। एक इंटीग्रेटेड फाíमंग सिस्टम के तहत मॉडल नर्सरी केंद्र को विकसित किया जाना है इसमें कृषि के साथ सारे संबंधित विभागीय की टेक्नोलॉजी को शामिल कर एक बेहतर मॉडल का रूप दिया जाएगा।

किस चीज पर खर्च होगा रुपया

-नर्सरी केंद्र में एक गेस्ट हाउस बनेगा।

-प्रोडक्शन एवं मार्केटिग के लिए भवन बनेंगे।

-चारदीवारी की मरम्मत की जाएगी।

-सिचाई की समुचित व्यवस्था होगी।

-स्ट्रीट लाइट के अलावा सोलर स्ट्रीट लाइट लगेगी।

-गव्य विकास एवं डेयरी उद्योग के सारे कार्य होंगे।

-पशुपालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

-बागवानी एवं कृषि विभाग के प्रोडक्शन एवं मार्केटिग के लिए ट्रेनिग सेंटर बनेगा।

-कृषि ट्रेनिग कम प्रोडक्शन सेंटर का होगा निर्माण।

-वन, मत्स्य, डेयरी, गव्य विकास एग्रीकल्चर से संबंधित सभी एलाइड विभाग को शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी