फेल हो गई रघुवर सरकार: शिबू सोरेन

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि सूबे में रघुवर सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:14 AM (IST)
फेल हो गई रघुवर सरकार: शिबू सोरेन
फेल हो गई रघुवर सरकार: शिबू सोरेन

दुमका: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि सूबे में रघुवर सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इस बार झामुमो की सरकार बनेगी तो विकास का रोडमैप बनाकर उस पर काम किया जाएगा। चुनाव के बाद सारे मसलों पर बात करेंगे। गुरुजी दुमका में ही कैंप कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं। चौथे चरण में प्रत्याशी के पक्ष में कई सभाएं कर सकते हैं। निरसा विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए जाने से पहले खिजुरिया स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं संग कुछ देर बातचीत की। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को सुनाया। उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद उनका आवेदन ले लिया। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए निकले। जाते-जाते कह गए कि रघुवर सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है। झामुमो की सरकार बनेगी, इसका बाद विकास दिखेगा। पार्टी सुप्रीमो के साथ पार्टी के केंद्रीय महामंत्री विजय कुमार सिंह थे।

chat bot
आपका साथी