बिना ई-पास वाले वाहनों पर लगाएं रोक: एसडीओ

अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने बुधवार को मसलिया के दलाही व गोटीडीह चेकनाका का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:11 AM (IST)
बिना ई-पास वाले वाहनों पर लगाएं रोक: एसडीओ
बिना ई-पास वाले वाहनों पर लगाएं रोक: एसडीओ

संवाद सूत्र, दलाही: अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने बुधवार को मसलिया के दलाही व गोटीडीह चेकनाका का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि दूसरे प्रदेश से आनेवाले वाहनों का ई पास देखे बगैर चेक नाका से गुजरने की अनुमति न दें।

छोटे वाहनों में मात्र तीन लोगों को बैठने की अनुमति: एसडीओ ने कहा कि ई-पास में यह भी देखना जरूरी है कि वाहन में नियमानुसार लोग सवार हैं या नहीं। छोटे वाहन में मात्र तीन व्यक्तियों के बैठने की अनुमति है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को किसी भी हाल में गुजरने नहीं देना है। अगर कोई नियमों की अनदेखी कर सीमा में घुसने का प्रयास करता है तो वाहन जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कराएं। निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, प्रतिनियुक्त कर्मी विनोद यादव, सहायक अवर निरीक्षक राजू राम, रामप्रवेश प्रसाद व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी