सभा के लिए मंजूरी नहीं मिलने पर सड़क जाम

दुमका : 22 दिसंबर को गांधी मैदान में सभा के लिए मंजूरी नहीं मिलने पर आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्यों ने शनिवार को नगर परिषद के पास कुछ देर के लिए मार्ग जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 07:54 PM (IST)
सभा के लिए मंजूरी नहीं मिलने पर सड़क जाम
सभा के लिए मंजूरी नहीं मिलने पर सड़क जाम

दुमका : 22 दिसंबर को गांधी मैदान में सभा के लिए मंजूरी नहीं मिलने पर आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्यों ने शनिवार को नगर परिषद के पास कुछ देर के लिए मार्ग जाम कर दिया। थोड़ी देर के बाद कार्यकर्ता वापस चले गए। पंकज हेंब्रम की अगुवाई में सदस्य सभा करने की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय गए। उनका कहना था कि 22 दिसंबर को गांधी मैदान में सभा करनी है। सभा को पूर्व सांसद व एएसए के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू संबोधित करेंगे। इसके लिए एक दिन के लिए गांधी मैदान को आवंटित किया जाए। आवेदन देने के समय न तो अध्यक्ष मिलीं और न ही कार्यपालक पदाधिकारी। नगर परिषद के अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर सदस्य भड़क गए और मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि दस मिनट के बाद कार्यकर्ता जाम हटाकर लौट गए।

chat bot
आपका साथी