साइकिल चलाने से कई बीमारियों से निजात

दुमका भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से संताल परगना महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने साइकिल चलाकर विद्याíथयों को फिट रहने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 05:04 PM (IST)
साइकिल चलाने से कई बीमारियों से निजात
साइकिल चलाने से कई बीमारियों से निजात

फोटो 03

जागरण संवाददाता, दुमका : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से संताल परगना महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने साइकिल चलाकर विद्याíथयों को फिट रहने का संदेश दिया।

यूनिट एक के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि साइकिल चलाकर कॉलेज आने से शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक तंदुरुस्ती आती है। साइकिल चलाने से ना केवल शरीर का पूर्ण योगाभ्यास होता है बल्कि मोटापा, मधुमेह, जैसे बीमारियों से बचा जा सकता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक की क्षमता में वृद्धि होती है। जबकि यूनिट 12 के डॉ आरके दुबे ने कहा कि रोज साइकिल चलाने से हमेशा फिट रहा जा सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा सहित कई शिक्षकों ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ विद्याíथयों को रवाना किया। सभी कैंपस से निकलकर शहर के टीन बाजार चौक तक गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्याíथयों में अमित कुमार मदुकर, अनूप कुमार, स्नेहासिस, देवलाल सोरेन, डेनियल पोरिया, राम मुर्मू, जलेंद्र सिंह, सुरेश सिंह हांसदा, जोसफ मुर्मू, जोना हांसदा, कार्नेलिस बास्की व कन्हाई हेंब्रम प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी