स्वामी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

दुमका : प्लस टू जिला स्कूल दुमका मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेंद्र राजहंस के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 05:55 PM (IST)
स्वामी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
स्वामी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

दुमका : प्लस टू जिला स्कूल दुमका मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेंद्र राजहंस के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता एवं सभी शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा स्वामी जी के फोटो पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अíपत कर उनको श्रद्धासुमन अíपत की गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा सुहानी, रितिका, अंजली, एवं छात्र विशाल, विकास, एवं रोहित के द्वारा नृत्य-नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उपस्थिति छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामी जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व नक्षत्र मंडल के ध्रुवतारा के समान है जो हमेशा हमारे लिए अनुकरणीय रहेगा। कहा कि स्वामी जी का पूरा जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित था। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। कार्यक्रम पदाधिकारी महेंद्र राजहंस ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामीजी जीवन के कम समय में भी देश और समाज के भलाई के लिए बहुत करके गए। उपप्राचार्य मो. आइनुल हक अंसारी ने कहा कि स्वामीजी के जीवन से हमे सीख लेने की जरूरत है। इंटर संकाय प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि स्वामीजी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। स्वामी जी युवा पीढ़ी के लिए सुपर नायक थे। युवाओं को उनके जीवन के कृतित्वों पर ¨चतन कर स्वामीजी के बताए गए राह पर चलकर अपना, समाज का एवं देश का उत्थान में महत्वपूर्ण भागीदार बनना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, अमित कुमार पांडेय, संजीव कुमार ¨सह, स्नेहलता मरांडी, विजय कुमार दुबे, मो. मुद्दसर सुल्तान, बबीता मुर्मू, संजय कुमार सिन्हा, एलियन हांसदा, समरजीत राय, रघुनंदन मंडल, संगीत कुमार ठाकुर, कृष्णा कुमारी, पूनम मुर्मू, कुमार गौरव, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार साह ने भी श्रद्धासुमन अíपत किए।

chat bot
आपका साथी