रानी बनी जरमुंडी पोषण सखी की प्रखंड अध्यक्ष

बासुकीनाथ संताल परगना आंगनवाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक जरमुंडी प्रखंड में संघ के संरक्षक विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संताल प्रखंड इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रानीजय श्री को प्रखंड अध्यक्ष आशा देवी को सचिव अंजली देवी व अगस्तिना बेसरा को उपाध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:56 PM (IST)
रानी बनी जरमुंडी पोषण सखी की प्रखंड अध्यक्ष
रानी बनी जरमुंडी पोषण सखी की प्रखंड अध्यक्ष

बासुकीनाथ : संताल परगना आंगनवाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक जरमुंडी प्रखंड में संघ के संरक्षक विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संताल प्रखंड इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रानीजय श्री को प्रखंड अध्यक्ष, आशा देवी को सचिव, अंजली देवी व अगस्तिना बेसरा को उपाध्यक्ष चुना गया। विजय ने कहा कि पोषण सखी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है और वे अपना काम ईमानदारी से करती हैं। इसके बदले में तीन हजार रुपया मानदेय दिया जाता है। मानदेय को बढ़ाकर दस हजार किया जाए। उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने कहा कि पोषण सखी विभाग के सभी कार्य का सही ढंग से निष्पादन करती आ रही है। मुख्यमंत्री को मानदेय पर विचार करना चाहिए। शांति पूर्वक मांग को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में चंदा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुनीता मुर्मू, अर्चना बास्की, चंपा सोरेन, मुन्नी देवी, रूबी कुमारी, शोभा देवी, बीना कुमारी, सुमन देवी, चंदन कुमार, अजीत कुमार व परितोष कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी