रांची की टीम ने ग्रामीणों से ली जानकारी

जामा : कथित भुखमरी के चपेट में आए कालेश्वर सोरेन की मौत से उपजे हालात की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को रांची से भोजन के अधिकार की सोशल ऑर्गनाइजेशन की टीम महुआ टांड़ गांव आई और परिजन के अलावा ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:01 PM (IST)
रांची की टीम ने ग्रामीणों से ली जानकारी
रांची की टीम ने ग्रामीणों से ली जानकारी

जामा : कथित भुखमरी के चपेट में आए कालेश्वर सोरेन की मौत से उपजे हालात की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को रांची से भोजन के अधिकार की सोशल ऑर्गनाइजेशन की टीम महुआ टांड़ गांव आई और परिजन के अलावा ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की। सदस्यों ने पूछताछ करने के बाद बताया कि सारी रिपोर्ट रांची में आला अधिकारियों को सुपुर्द कर दी जाएगी। इधर कांग्रेस कमेटी की सात सदस्यीय टीम ने परिजनों से मुलाकात की।

टीम के सदस्य सिराज और उनके दो साथी विवेक और अविनाश के साथ तीनों बच्चे बेटा संतोष, मंतोष और बेटी मनीषा के अलावा गांव के अन्य लोगों विस्तार से बिन्दु वार जानकारी ली। सिराज ने झारखंड में भूख से ये 18वीं मौत है। प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने कहा कि गांव में मृतक के दो बेटे 14 वर्ष का संतोष, 10 वर्ष का मंतोष एवं 8 वर्ष की उसकी बहन मनीषा मिली। जबकि दो भाई राजस्थान में किसी कंपनी में मजदूर हैं। आíथक तंगी की वजह काम कर रहे हैं जो अब तक नहीं लौटे हैं। इस परिवार की दुर्दशा के दोषी कौन है। इसकी जांच की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी