पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज

दुमका शादी के छह माह बाद सदर प्रखंड के भुरकुंडा गांव में ब्याही 20 वर्षीया मालावती देवी की गुरुवार की रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पति का कहना है कि सांप काटने से पत्नी की मौत हुई वहीं परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए जहर देकर मार दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 06:41 PM (IST)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज

दुमका : शादी के छह माह बाद सदर प्रखंड के भुरकुंडा गांव में ब्याही 20 वर्षीया मालावती देवी की गुरुवार की रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पति का कहना है कि सांप काटने से पत्नी की मौत हुई, वहीं परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए जहर देकर मार दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि महिला की मौत किस तरह से हुई। परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

जामा प्रखंड के अगोइया गांव की मालावती की शादी छह माह पहले भुरकुंडा के संजय पंडित के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालवाले बाइक की मांग करते थे। महिला का पति एक नाश्ते की दुकान में काम करता है। बताया जाता है कि रात तीन बजे महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ने डॉक्टर को यह नहीं बताया कि उसे सांप ने काटा है। हालत बिगड़ने के बाद बताया कि सांप ने काट लिया है। डॉक्टर ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। महिला के भाई सुबल पंडित का कहना है कि बहन की मौत की सूचना नहीं दी गई। आसपास के लोगों से पता चला। मालावती देवी दो भाईयों में सबसे छोटी थी। पति एवं ससुरालवालों का कहना था कि सांप काटने से मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों का बयान लेकर पोस्टमार्टम कराया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

chat bot
आपका साथी