दो साल से फरार डकैत जोसीन पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस अधीक्षक से मिली सूचना के आधार पर डकैती में फरार चल रहे जोसीन उर्फ जोसफिन उर्फ मरांग कूड़ा को गोपीकांदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को घर से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। वारदात के बाद से जोसीन फरार हो गया था।

By Rohit Kumar MandalEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2022 05:44 AM (IST)
दो साल से फरार डकैत जोसीन पुलिस के हत्थे चढ़ा
दुमका पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार पर दो साल से फरार चल रहे डकैती कांड के आरोपी

संवाद सूत्र, गोपीकांदर (दुमका) : पुलिस अधीक्षक से मिली सूचना के आधार पर डकैती में फरार चल रहे जोसीन उर्फ जोसफिन उर्फ मरांग कूड़ा को गोपीकांदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को घर से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। वारदात के बाद से जोसीन फरार हो गया था। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आया। रात को थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता को पता चला कि आरोपित पाकुड़ जिला के अमड़पाड़ा थाना क्षेत्र के तिलयपाड़ा में है। अहले सुबह थाना प्रभारी ने दबिश देकर धर दबोचा।

थाना प्रभारी ने बताया कि 12 मार्च 2021 को बिहार राज्य के शेखपुरा जिला व गांव के धीरज कुमार सिंह ने आठ लोगों पर लोहे का दाव, लाठी का भय दिखाकर 1.37 लाख लूटने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के क्रम में सबसे पहले पाकुड़ के महेशपुर के डुमरघाटी गांव के शिवलाल टुडू उर्फ शिवाय उर्फ चुन्नू को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 25 हजार रुपया बरामद हुआ।

पूछताछ में पता चला कि वारदात में कुल छह लोग ही शामिल थे। दूसरे अभियुक्त रामगढ़ के साधुडीह गांव के दूसरे अभियुक्त सुंदर टुडू की गिरफ्तारी हुई। तीन दिन पहले महेशपुर थाना की पुलिस ने तीसरे आरोपित पाकुड़ के लिटटीपाड़ा निवासी श्यामल हांसदा को गिरफ्तार किया था। उसे केस रिमांड पर लिया गया है। बताया कि अभियुक्त राजलाल हेंब्रम व बरहेट के गिलाय निवासी राहुल मंडल उर्फ श्याम मंडल समेत चारों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी