मतदाता सूची से मृतक का नाम हटाने का आदेश

रानीश्वर प्रखंड में लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची से मृतक का नाम हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जो कहीं चले गए हैं और उनका नाम सूची में दर्ज है तो उस नाम को तुरंत हटाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 06:23 PM (IST)
मतदाता सूची से मृतक का नाम हटाने का आदेश
मतदाता सूची से मृतक का नाम हटाने का आदेश

रानीश्वर : प्रखंड में लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची से मृतक का नाम हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जो कहीं चले गए हैं और उनका नाम सूची में दर्ज है तो उस नाम को तुरंत हटाया जाए। उसी आदेश के अनुपालन में बांसकुली के बीएलओ साधन साहा ने मतदाता सूची से तीस मृतक एवं 17 अन्य राज्य निवासी का वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए मंगलवार को रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा किया। साधन के अनुसार मध्य विद्यालय बांसकुली के प्रधान अध्यापक द्विजेंद्र नाथ गोराई सेवानिवृत्त होने के बाद वीरभूम जिला के रामपुर हाट में जाकर स्थायी रूप से बस गए हैं। दो दशक पूर्व यहां से चला गया। उच्च विद्यालय रानीबहाल के शिक्षक शुकदेव गोराई ने भी सेवानिवृत्त होने के बाद 18 साल पूर्व कोलकाता में जाकर बस गए। आज भी शुकदेव का नाम यहां की मतदाता सूची में दर्ज है। अन्य एक मतदाता अनादि साहा भी गांव छोड़ कर तीन दशक पूर्व दुमका शहर में जाकर बस गया। कई युवती की अन्य राज्य में शादी हो गई और वे ससुराल में हैं, बावजूद दोहरी नागरिकता का लाभ लेती हैं। बीएलओ ने उन मतदाताओं का नाम हटाने के लिए रिपोर्ट जमा की है।

chat bot
आपका साथी