राजेंद्र पर विवि ही नहीं झारखंड को भी गर्व

दुमका एएस महाविद्यालय देवघर के छात्र व राष्ट्रीय सेवा योजना (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के टीम लीडर राजेंद्र कुमार साव को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित होकर लौटने के बाद गुरुवार को एसकेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 08:07 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 08:07 PM (IST)
राजेंद्र पर विवि ही नहीं झारखंड को भी गर्व
राजेंद्र पर विवि ही नहीं झारखंड को भी गर्व

दुमका : एएस महाविद्यालय देवघर के छात्र व राष्ट्रीय सेवा योजना (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के टीम लीडर राजेंद्र कुमार साव को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित होकर लौटने के बाद गुरुवार को एसकेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

राजेंद्र को लेकर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह झारखंड के लिए गौरव की बात है। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम समन्वयक मैरी मार्गेट टुडू ने कहा कि हर सपने सच होते हैं। हर कठिनाई को पार करने पर मंजिल अवश्य मिलती है। मेहनत और लगन के कारण ही राजेंद्र ने राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय किया है।

बता दें की एनएसएस दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से राष्ट्रपति भवन में उच्चस्तरीय समाज सेवा करने के लिए सम्मानित किया था। राजेंद्र शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण के क्षेत्रों में कार्य कर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बने हैं। वे गरीब और असहाय बच्चों के बीच मुफ्त पाठ्य सामग्री बांटकर शिक्षा दान का कार्य कर रहे हैं। सेवा के कारण ही जुलाई में इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने चीन भी गए थे। प्रधानमंत्री ऑफिस को सुझाव भेजने का भी काम किया है।

द अचीवर्स अवार्ड, अटल रत्न अवार्ड, विवेकानंद आईकन अवार्ड, यंग इंडिया चेंज मेकर अवार्ड, इंडिया स्टार आइकन अवार्ड, नेशनल लीडरशिप अवार्ड, प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड भी इनके नाम है। मौके पर डॉ. गौरव गांगुली, राजीव कुमार, विनय कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी