अमड़ापहाड़ी से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार की रात अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:45 PM (IST)
अमड़ापहाड़ी से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
अमड़ापहाड़ी से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, रामगढ़: पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार की रात अमड़ापहाड़ी पंचायत के अमड़ापहाड़ी गांव से तीन व दोलामोड़ से एक युवक को हिरासत में लिया है। चारों को शुक्रवार दोपहर पूछताछ के लिए साइबर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के पास ले गया है।

जामा थाना की पुलिस ने करीब एक माह पूर्व कुछ युवक को साइबर अपराध में पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि देवघर जिला के सोनारायठाड़ी प्रखंड के चंदना गांव का विजय कुमार मंडल, अमड़ापहाड़ी गांव का मिठु कुमार मंडल, गौतम कुमार मंडल व दोलो मोड़ का सोनू मंडल साइबर अपराध करते हैं। जामा थाना की पुलिस कई बार विजय को पकड़ने उसके गांव चंदना गई लेकिन वह गांव से फरार हो गया। वरीय पदाधिकारी को पता चला कि विजय कुमार मंडल रामगढ़ के अमड़ापहाड़ी में शरण लिए हुए है और अमड़ापहाड़ी गांव के अन्य युवक के साथ मिलकर साइबर अपराध कर रहा है। एसपी ने थाना प्रभारी को सभी को पकड़ने का निर्देश दिया। गुरुवार की दोपहर थाना प्रभारी रूपेश कुमार एवं अवर निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ अमड़ापहाड़ी की ओर जा रहे थे। जोरडीहा मोड़ के पहले मुख्य सड़क से अंदर खेत के पास चारों युवक अपाची एवं एक अन्य बाइक के साथ खड़े थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया तो दोनों बाइक को छोड़कर भागने में सफल रहे। बाइक को जब्त कर थाना ले आई। गुरुवार की रात फिर छापेमारी कर पुलिस ने सभी को धर दबोचा। एक आरोपित कई भाषा में बातचीत करने में माहिर है। चारों युवक को छुड़ाने के लिए दिनभर रामगढ़ थाना में कई लोगों सुबह से पैरवी लगाते रहे। थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी का हवाला देते हुए युवकों को छोड़ने से मना कर दिया। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चारों युवक को साइबर अपराध के आरोप में हिरासत में लेकर साइबर पुलिस उपाधीक्षक के सुपुर्द कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो रामगढ़ के दर्जनों युवक साइबर अपराध में कदम रख चुके हैं। ये लोग प्रतिदिन लैपटॉप से लोगों को निशाना बनाते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी