सौहार्द माहौल में मनाएं सभी मुहर्रम

मुहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जामा थाना परिसर में थानेदार कुंदनकांत विमल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 06:36 AM (IST)
सौहार्द माहौल में मनाएं सभी मुहर्रम
सौहार्द माहौल में मनाएं सभी मुहर्रम

जामा: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जामा थाना परिसर में थानेदार कुंदनकांत विमल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सभी समुदाय के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम को शांतिपूर्ण, आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने का निर्णय लिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि पांच जगहों से तजिया निकालने के लिए लखनपुर, पहरीडीह, लोधना, परगोडीह आदि जगहों का निबंधन किया गया है। एहतियात बरतने के लिए विशेष गश्ती दल की तैनाती की जाएगी परंतु ताजिया एवं जुलूस के दौरान कहीं से किसी प्रकार की आपत्तिजनक घटना अथवा बातों की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने सभी से शांति पूर्वक मुहर्रम को मनाने की अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम भाई आनंद पूर्वक त्यौहार मनाएं। ताजिया को लेकर गश्ती दल सुरक्षा के लिए लगाएं जाएंगे। डीजे व नशीले पदार्थो पर पाबंदी लगाई जाएगी। बैठक में इंद्रकांत द्रवे, नकुल यादव, मुखिया परमेश्वर हेम्ब्रम, डुनुज मुर्मू, प्रेम कुमार साह, सत्तार खान, आनंदी राउत, उमा यादव, सुभाष मंडल, फिरोज भाट, सद्दाम अंसारी, शेख इद्रीस, शेख फारुख, राजेश कुमार खिरहर, रोजन मिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी