गरीबों पर दया ही सत्य का मार्ग : यशोदानंदन

जामा जामा प्रखंड के सैजाकोड़ा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को नवनिíमत शिवमंदिर के प्रांगण में कथा वाचन करते हुए महाराज यशोदानंदन ने कहा कि भागवत ज्ञान को भक्ति से जोड़ता है। भक्ति मानव को भगवान के नजदीक पहुंचाती है। भगवान ही हैं जो मनुष्य के कण कण में समाए हुए हैं। बस उसे जागृत करने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 06:19 AM (IST)
गरीबों पर दया ही सत्य का मार्ग : यशोदानंदन
गरीबों पर दया ही सत्य का मार्ग : यशोदानंदन

फोटो-022

संवाद सहयोगी, जामा:

जामा प्रखंड के सैजाकोड़ा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को नवनिíमत शिवमंदिर के प्रांगण में कथा वाचन करते हुए महाराज यशोदानंदन ने कहा कि भागवत ज्ञान को भक्ति से जोड़ता है। भक्ति मानव को भगवान के नजदीक पहुंचाती है। भगवान ही हैं जो मनुष्य के कण कण में समाए हुए हैं। बस उसे जागृत करने की आवश्यकता है। आप सब कुछ भगवान कन्हैया पर छोड़ दे आपका काम आसान हो जायेगा। सत्य जिसके साथ होता है वह कभी हार नहीं सकता है। मनुष्य को धन दौलत रुपया पैसा का उपयोग सतकर्म में करना चाहिए। मनुष्य को गरीबों भूखा और पागल पर हमेशा दया करनी चाहिए। यही सत्य मार्ग है।

कथा सुनने वालों में हराधन मंडल, अमर मंडल, वीरेंद्र मंडल, रोहित कुमार, काजल मुखर्जी, उदयकांत, संजय यादव, राजकुमार, अजय मंडल, प्रदीप कुमार, गुड्डू, प्रेमसागर, निर्मल मंडल, परशुराम मंडल, विनोद कुमार, कुवेर मंडल, रामवती देवी सहित भारी संख्या श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी