मयूराक्षी नदी के झारखंड सीमा का सीमांकन कार्य पूर्ण

रानीश्वर : मयूराक्षी नदी के झारखंड सीमा का सीमांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत ने अंचल निरीक्षक विनोद ¨सह के अगुआई में एक टीम गठित कर झारखंड सीमा के रागडीह एवं दिगुली मौजा के मयूराक्षी नदी घाट का सीमांकन कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 06:24 PM (IST)
मयूराक्षी नदी के झारखंड सीमा का सीमांकन कार्य पूर्ण
मयूराक्षी नदी के झारखंड सीमा का सीमांकन कार्य पूर्ण

रानीश्वर : मयूराक्षी नदी के झारखंड सीमा का सीमांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत ने अंचल निरीक्षक विनोद ¨सह के अगुआई में एक टीम गठित कर झारखंड सीमा के रागडीह एवं दिगुली मौजा के मयूराक्षी नदी घाट का सीमांकन कराया है। सुखजोड़ा पंचायत के रागडीह के बाद वीरभूम जिला के रायपुर एवं दिगुली के बाद ¨कदुली मौजा शुरू होता है। वीरभूम के जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा मयूराक्षी नदी के रायपुर एवं ¨कदुली के बालू घाट का पट्टा बंदोबस्ती किया गया है। इस राज्य के बालू कारोबारी विगत एक साल से यहां बालू उठाव कर रहे हैं। प्रखंड बीस सूत्री समिति की 30 जनवरी की बैठक में सदस्यों ने वीरभूम जिला बताकर रागडीह एवं दिगुली से बालू उठाव कर यहां का खनन राजस्व चोरी करने के साथ नदी के बहाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। साथ ही यहां बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग की है। उस बैठक के बाद सीओ ने यहां नदी घाट का सीमांकन कराया है। अंचल निरीक्षक श्री ¨सह के साथ राजस्व कर्मचारी बबलू हेंब्रम, अंचल अमीन नागेश्वर मंडल एवं हसनैन अमीन के द्वारा दोनों मौजा का मापी किया गया है। अंचल निरीक्षक श्री ¨सह ने कहा कि दो-तीन दिन के अंदर नक्शा के साथ प्रतिवेदन अंचल अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी