छेड़खानी में मजदूर की जमकर पिटाई

????? ???? ??????? ??????? ????? ?????? ?? ??????? ???? ??? ???????? ?? ?????????? ?? ??? ??????? ????? ??? ??? ?? ????? ?? ???? ?? ?? ?? ????? ?? ??????? ?? ???? ????? ????? ?? ??? ???? ??? ??? ?????????? ?????? ????? ??

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 11:27 PM (IST)
छेड़खानी में मजदूर की जमकर पिटाई
छेड़खानी में मजदूर की जमकर पिटाई

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर गांव की ही एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने मजदूर को विद्यालय के ही एक कमरा में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना प्रभारी पहुंचे और उसे मुक्त कराया। सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच थाना में ही बैठक कर मामला को सुलझा लिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर अबुल आजाद ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। महिला शौच के लिए जाती है तो वह भी उनके पीछे जाता है। शुक्रवार को महिला के कहने पर ग्रामीणों ने मजदूर की पिटाई कर दी। मजदूर अबुल आजाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह नदी की ओर से शौच कर वापस आ रहा था तो ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करनी प्रारंभ कर दी। वह पिटाई का कारण जानना चाहा लेकिन ग्रामीण उनकी एक नहीं सुने। वहीं कुछ ग्रामीणों ने उसे विद्यालय के कमरा में बंद कर उसकी जान बचाई। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी।

chat bot
आपका साथी