दुमका ने कबड्डी में मसलिया को हराया

दुमका : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संयुक्त वन प्रबंधन समिति के तत्वाधान में मंगलवार को जि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jan 2018 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jan 2018 07:49 PM (IST)
दुमका ने कबड्डी में मसलिया को हराया
दुमका ने कबड्डी में मसलिया को हराया

दुमका : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संयुक्त वन प्रबंधन समिति के तत्वाधान में मंगलवार को जिला स्तरीय फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आउटडोर स्टेडियम में हुआ। दुमका और मसलिया के बीच फुटबॉल का मैच हुआ। संघर्षपूर्ण मैच में दुमका ने मसलिया को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग में दुमका और काठीकुंड के बीच कबड्डी हुई। इसमें दुमका जीता। विजेताओं को वन संरक्षक एनके ¨सह ने पुरस्कृत किया। पाकुड़ व गोड्डा के वन क्षेत्र पदाधिकारी, जिला कबड्डी संघ के सचिव अर¨वद ओझा, मलय रवा, रंजीत मिश्रा, शुभांकर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी