जल सहियाओं को मतदाता जागरूकता रैली निकालने का निर्देश

काठीकुंड गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बुधवार को विकास भवन में सहिया और जल सहियाओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि सभी मतदान केंद्र में एएनएम और सहिया को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:57 PM (IST)
जल सहियाओं को मतदाता जागरूकता रैली निकालने का निर्देश
जल सहियाओं को मतदाता जागरूकता रैली निकालने का निर्देश

काठीकुंड : गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बुधवार को विकास भवन में सहिया और जल सहियाओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि सभी मतदान केंद्र में एएनएम और सहिया को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। सभी को अपने संबधित क्षेत्रों में मतदान जागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए निर्देश दिया गया। जलसहिया व स्वस्थ सहिया के साथ मतदान जागरूकता के कार्यक्रम में महिलाओं का मतदान के महत्व के संबध के बारे बताया गया। बीडीओ ने स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकालकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने और दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित के लिए शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी