मैदान में खेलकूद के बदले लगता हाट-बाजार

मसलिया प्रखंड मुख्यालय के करीब स्थित खेल मैदान में खेलकूद की गतिविधियां कम और साप्ताहिक हाट-बाजार ज्यादा लगता है। इसी मैदान में सप्ताह दो दिन हटिया लगने से खेलकूद की गतिविधियां नहीं के बराबर होती है क्योंकि मैदान खेलने लायक नहीं रह गया है। हाट लगने से मैदान में काफी गंदगी जमा हो गई है। गंदगी के कारण न तो खिलाड़ी यहां खेल पाते हैं और ना ही आम लोग सुबह मार्निंग वॉक कर पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:45 PM (IST)
मैदान में खेलकूद के बदले लगता हाट-बाजार
मैदान में खेलकूद के बदले लगता हाट-बाजार

संवाद सूत्र, मसलिया : मसलिया प्रखंड मुख्यालय के करीब स्थित खेल मैदान में खेलकूद की गतिविधियां कम और साप्ताहिक हाट-बाजार ज्यादा लगता है। इसी मैदान में सप्ताह दो दिन हटिया लगने से खेलकूद की गतिविधियां नहीं के बराबर होती है क्योंकि मैदान खेलने लायक नहीं रह गया है। हाट लगने से मैदान में काफी गंदगी जमा हो गई है। गंदगी के कारण न तो खिलाड़ी यहां खेल पाते हैं और ना ही आम लोग सुबह मार्निंग वॉक कर पा रहे हैं। खिलाड़ी न ही इस मैदान में खेल पा रहे है और न ही लोग मॉर्निंग वॉक कर पा रहे हैं। कोविड-19 की वजह से प्रशासन की ओर से खेल मैदान में ही हटिया लगाने की इजाजत दी गई है। तब से लेकर अब तक खेल मैदान में ही हाट लग रहा है। कोविड-19 से सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। लॉकडाउन के समय से मैदान में लगातार हाट लग रहा है। जिससे मैदान में गंदगी जमा हो गया है। इसकी वजह से मैदान में खेलना संभव नहीं है। करीब नौ माह से खेल बंद है।

राकेश कुमार साह, खिलाड़ी, मसलिया

एक समय था कि इस मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता था। यहां कुंडहित, दलाही, नाला, दुमका, शिकारीपाड़ा, पालाजोरी समेत कई जगह के खिलाड़ियों ने मैच खेलने आते थे। अभी तमाम खेलकूद की गतिविधियां ठप होने से काफी परेशानी हो रही है।

कुमार सौरभ, खिलाड़ी, मसलिया

मैदान में हटिया की शुरूआत होने से खेलना-कूदना बंद हो गया है। मैदान में गंदगी भर जाने से सुबह टहलना भी मुश्किल हो गया है। मैदान में अब हटिया उसके बाद पशुओं का जमावाड़ा रहता है।

सुनील मांझी, खिलाड़ी, मसलिया

कोविड-19 की वजह से खेलकूद की गतिविधियां पूरी तरह से ठप है। मैदान में हाट लगने से मैदान की सूरत बदल गई है। गंदगी का अंबार लग गया है। प्रशासन को चाहिए अविलंब मैदान में हाट लगाने पर पाबंदी लगाए और गंदगी को साफ करवाने की पहल करे ताकि मैदान खिलाड़ियों के लिए उपयोग बन सके।

टिकू नंदी, खिलाड़ी, मसलिया

chat bot
आपका साथी