वोट का ऐसा चोट करें की भाजपा 15 साल तक चुनाव लड़ना भूल जाए : हेमंत

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मसलिया के सांपचला में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुमका के मतदाता वोट से ऐसा चोट करें कि भाजपा 15 साल तक चुनाव लड़ना भूल जाए। कहा कि इस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के खिलाफ एक नहीं बल्कि तीन से चार पूर्व सीएम को उतार दिया गया है बावजूद ये लोग हमसे पिछड़ रहे हैं। कहा कि भाजपा के ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री मेरे उपर हमलावर है लेकिन उसके बावजूद जनता झामुमो के पक्ष में गोलबंद है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:20 PM (IST)
वोट का ऐसा चोट करें की भाजपा 15 साल तक चुनाव लड़ना भूल जाए : हेमंत
वोट का ऐसा चोट करें की भाजपा 15 साल तक चुनाव लड़ना भूल जाए : हेमंत

- भाजपा की नीतियों से आमजनता त्रस्त

- चुनाव में हराकर सिखाएं सबक

संवाद सूत्र, मसलिया : सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मसलिया के सांपचला में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुमका के मतदाता वोट से ऐसा चोट करें कि भाजपा 15 साल तक चुनाव लड़ना भूल जाए। कहा कि इस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के खिलाफ एक नहीं बल्कि तीन से चार पूर्व सीएम को उतार दिया गया है बावजूद ये लोग हमसे पिछड़ रहे हैं। कहा कि भाजपा के ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री मेरे उपर हमलावर है लेकिन उसके बावजूद जनता झामुमो के पक्ष में गोलबंद है।

मुख्यमंत्री ने कहा की अगर भाजपा और उसके सहयोगी दल जनता का विकास किए होते तो 2019 के चुनाव में जनता 25 सीटों पर नहीं समेट देती। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पांच सीटों में समेट दिया जाएगा। कहा कि जिस तरह से बीते 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके थे उसी प्रकार इस चुनाव में भाजपा को सिर्फ परास्त ही नहीं करना है बल्कि ऐसी स्थिति में खड़ा कर देना है कि आने वाले 15 साल तक चुनाव लड़ने का सपना भी नहीं देख पाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवर सरकार ने पांच सालों में राज्य को खोखला कर दिया था और इतना कर्जदार बना दिया था कि आज तक उनकी सरकार कर्ज चुका रही है। कहा कि ये लोग राज्य का सारा पैसा दिल्ली में अपने आलाकमान को दे आए हैं। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर है। आम जनता इससे त्रस्त है। इसलिए यह जरूरी है कि भाजपा को सही सबक सिखाया जाए और चुनाव में हराकर इनकी राजनीति बंद की जाए। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी