ग्रामीणों की सजगता से सैकड़ों क्विटल धान जलने से बचा

संवाद सहयोगी रामगढ़ (दुमका) रामगढ़ प्रखंड के छोटी रणबहियार पंचायत के छोटी रणबहि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:45 PM (IST)
ग्रामीणों की सजगता से सैकड़ों 
क्विटल धान जलने से बचा
ग्रामीणों की सजगता से सैकड़ों क्विटल धान जलने से बचा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका) : रामगढ़ प्रखंड के छोटी रणबहियार पंचायत के छोटी रणबहियार शिवमंदिर के पास बनाए गए खलिहान में गुरुवार की दोपहर अगलगी की घटना में जलने से बच गया। ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता नहीं दिखाई होती तो सारा धान पुआल समेत पूरा धान जल कर नष्ट हो जाता।

जानकारी के अनुसार मुताबिक दोपहर छोटी रणबहियार के शालीग्राम मंडल के खलिहान में अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका लेकिन आग की जानकारी होते ही दर्जनों ग्रामीण जमा हो गए और आग को फैलने से रोक लिया। हालांकि इसके बावजूद पांच से सात क्विटल धान पुआल समेत जलकर राख हो गया। खलिहान में पुआल के साथ ही धान रखा हुआ था।

chat bot
आपका साथी