बूथ व संगठन को सशक्त बनाएं पार्टी कार्यकर्ता : विमल

जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनिया पंचायत के कोलहड़िया, चिकनियां, लखनपुर एवं भुटोकोड़िया पंचायत के कमारदुधानी, लेदापासा समेत कई गांवों का भ्रमण कर भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा बूथों का सत्यापन संताल परगना भाजयुमो के प्रभारी विमल मरांडी के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 05:13 PM (IST)
बूथ व संगठन को सशक्त बनाएं पार्टी कार्यकर्ता : विमल
बूथ व संगठन को सशक्त बनाएं पार्टी कार्यकर्ता : विमल

जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनिया पंचायत के कोलहड़िया, चिकनियां, लखनपुर एवं भुटोकोड़िया पंचायत के कमारदुधानी, लेदापासा समेत कई गांवों का भ्रमण कर भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा बूथों का सत्यापन संताल परगना भाजयुमो के प्रभारी विमल मरांडी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विमल ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने को कहा। कहा कि बूथ लेवल कार्यकर्ता राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मिशन 2019 को फतह करने के लिए सबको पूरी ताकत लगाने की दरकार है। कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश स्पष्ट है कि बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतना भी तय है। इसलिए हरहाल में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ को सशक्त बनाना होगा। जामा विधानसभा के पूर्णकालिक प्रभारी इंद्रदेव प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार गरीब एवं आदिवासियों के हित में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो आमजन के हित में है। मौके पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जमुना प्रसाद राय, पंचायत प्रभारी संतोष पूजहर, मनोज भंडारी, अशोक भंडारी समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी