राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए आज दुमका टीम जाएगी गोड्डा

दुमका झारखंड कला मंदिर प्रांगण में जिला कुश्ती संघ द्वारा गोड्डा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुमका जिला से चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी की गई। टीम सुबह गोड्डा के लिए प्रस्थान करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 08:12 PM (IST)
राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए आज दुमका टीम जाएगी गोड्डा
राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए आज दुमका टीम जाएगी गोड्डा

दुमका : झारखंड कला मंदिर प्रांगण में जिला कुश्ती संघ द्वारा गोड्डा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुमका जिला से चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी की गई। टीम सुबह गोड्डा के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतियोगिता में मोहम्मद फरीद ,मोहम्मद अफरीद,अल्तमस हुसैन, विनित कुमार सिंह, प्रिस राज सिंह, मोहम्मद जैकी हुसैन, धर्मेन्द्र किस्कु, राहुल कुमार यादव, विकेश कुमार यादव, मुकेश कुमार पासवान, विकास ठाकुर इत्यादि जाएंगे । साथ ही दुमका जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष गौरकांत झा के आकस्मिक निधन पर संघ द्वारा एक शोक सभा कर उनके तैल चित्र पर सभी सदस्यों और खिलाड़यिों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अíपत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. तुषार ज्योति ने किया। संचालन संघ के सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने किया। संघ के वरीय उपाध्यक्ष कुणाल दास राहुल , अमिता रक्षित,सुनेन्दू सरकार,मनोज कुमार घोष, राजेश कुमार राउत, दिनेश कुमार पांडे , पप्पू कुमार यादव, विक्रम कुमार , उत्तम कुमार दे,कुणाल उपाध्याय,राहुल रंजन, राजीव गुप्ता, नवीन ठाकुर ,सोनाधन हेंब्रम समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी