सरैयाहाट के दस आदर्श बूथ में होगी विशेष व्यवस्था

सरैयाहाट लोकसभा चुनाव को लेकर सरैयाहाट प्रखंड में स्थानीय प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारी जारी है। वहीं आदर्श आचार संहिता का पालन करने एवं मतदान करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 02:59 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 02:59 PM (IST)
सरैयाहाट के दस आदर्श बूथ में होगी विशेष व्यवस्था
सरैयाहाट के दस आदर्श बूथ में होगी विशेष व्यवस्था

संवाद सहयोगी, सरैयाहाट : लोकसभा चुनाव को लेकर सरैयाहाट प्रखंड में स्थानीय प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारी जारी है। वहीं आदर्श आचार संहिता का पालन करने एवं मतदान करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। 141 केंद्रों में करीब एक लाख मतदाता करेंगे मतदान:

प्रखंड में कुल 141 मतदान केंद्र हैं, जिसमें करीब एक लाख से अधिक मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए दस आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र संख्या 300, आदर्श मध्य विद्यालय सरैयाहाट, 303, मध्य विद्यालय चरकापाथर, मतदान केंद्र 239 उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर, मतदान केंद्र 272 उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोराजोर, मतदान केंद्र 290 मध्य विद्यालय रक्सा, मतदान केंद्र 291 मध्य विद्यालय रक्सा, मतदान केंद्र 295 मध्य विद्यालय मरकुंडा, मतदान केंद्र 350 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारीडीह, मतदान केंद्र 352 उत्क्रमित मध्य विद्यालय पगवारा एवं मतदान केंद्र 357 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैत शामिल है। ऐसे मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय एवं रैंप की बेहतर व्यवस्था होगी।

chat bot
आपका साथी