ग्रामीण महिलाओं में भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2022 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 06:19 PM (IST)
ग्रामीण महिलाओं में भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह
ग्रामीण महिलाओं में भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह

ग्रामीण महिलाओं में भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह

संवाद सहयोगी, जामा (दुमका) : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की पहल ग्रामीणों के बीच भी हो रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों खासकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जामा प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में जेएसएलपीएस से जुड़ी आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। समन्वयक अनिमा देवी ने कहा कि महिलाओं को चित्रांकन के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। चित्रांकन प्रतियोगिता में मोहुलबना, लक्ष्मीपुर, अगोईया, तपसी, बागझोपा सखी मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर सुकतारा यादव, दीपिका भारती, सुधा देवी, वेरोनिका किस्कू ,अबोदिनी किस्कू, प्रमिला हांसदा, रेनू देवी ,निरमा देवी समेत कई मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी