समिति कराएगी 60 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह

समिति रामगढ़ में कल कराएगी 60 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2022 06:52 PM (IST)
समिति कराएगी 60 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह
समिति कराएगी 60 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह

समिति कराएगी 60 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह

जागरण संवाददाता, दुमका : नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर पहाड़िया आदिम जनजाति समिति रामगढ़ में 60 जोड़े का सामूहिक विवाह कराएगी। समिति हर साल की भांति इस वर्ष भी विवाह करा रही है। रविवार को गांधी मैदान में समिति के सचिव रामजीवन देहरी ने बताया कि सारा आयोजन रामगढ़ के प्रखंड मुख्यालय मैदान में होगा। सामाजिक रीति-रिवाज से पहाड़िया, संताल एवं अन्य समुदाय के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। जोड़े का चयन समिति की देखरेख में कर लिया गया है। कल्याण विभाग से सुविधा दिलाई जाएगी। बताया कि सामूहिक विवाह में अत्यंत गरीब, असहाय परिवार से युवक-युवतियों को शामिल किया गया है। कुछ दिन के बाद 140 जोड़े को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसकी सूची तैयार है। विवाह कार्यक्रम में आयुक्त, उपायुक्त, एसपी, एसडीओ, डीडब्लूओ समेत अन्य अतिथि शामिल होंगे। मौके पर कन्हाई देहरी, संयुक्त सचिव आनंद कुमार भंडारी, अध्यक्ष उपसमिति, पाकुड़ परेश चंद्र मंडल, कोषाध्यक्ष रीता देवी, गुमन गृही व पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी