हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

रानीश्वर : प्रखंड के रानीबहाल-दलाही मुख्य मार्ग में मानिकाडीह गांव के निकट शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार गुणाधर मुर्मू की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका सिउड़ी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 06:08 PM (IST)
हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

रानीश्वर : प्रखंड के रानीबहाल-दलाही मुख्य मार्ग में मानिकाडीह गांव के निकट शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार गुणाधर मुर्मू की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका सिउड़ी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। जब्त ट्रैक्टर टोंगरा का बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि साइकिल सवार पत्नी के साथ अपने घर रघुनाथपुर जा रहा था। गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में सीधी ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि मौके पर ही सवार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख सिउड़ी रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी