खंभे से टकरायी बाइक, एक की मौत

???????? ???? ??????? ?? ???????- ????? ???? 133 ???? ????? ???????? ???? ?? ???? ?????? ?? ???? ???????? ??? ???? ???? ?? ???? ?? ??? ?? ??? ???? ???? ??? ???? ?? ???? ????? ??? ?? ???? ?? ???? ???? ?? ????? ????? ?? ?????

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:22 AM (IST)
खंभे से टकरायी बाइक, एक की मौत
खंभे से टकरायी बाइक, एक की मौत

संवाद सहयोगी, सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा- देवघर एनएच 133 पर माथाकेशो मोड़ के निकट बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक 25 वर्षीय महेंद्र हेम्ब्रम प्रखंड के ओंराबारी गांव का रहने वाला था। वहीं घायल राजेश सोरेन ओंराबारी और मिथिलेश मुर्मू गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीग्राम स्थित डुमरिया गांव का रहने वाला है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि तीनों दोस्त भलुआ मोड़ से ओंराबारी गांव बाइक से जा रहे थे। तीनों शराब के नशे में थे और लापरवाही व तेजी से बाइक चला रहे थे। मोड़ के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दिशा सूचक बोर्ड के लोहे के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक महेंद्र हेम्ब्रम की मौत मौके पर हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी